Hindi News Updates 24*7

This Blog is about Hindi News Upddates . If you intrested to get updates with hindi news , so plz subscribe us .

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

दुष्कर्म के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या; खून से लथपथ गांव के बाहर मिला शव, ग्रामीणों की पुलिस से झड़प

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामला थाना यमुनापार के देहरुआ गांव का है। बच्ची सोमवार की शाम दुकान पर सामान लेने गई थी। जहां से वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो रात में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। मंगलवार सुबह गांव के पास खेत में बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

8 साल की सहेली के साथ दुकान गई थी बच्ची

गांव देहरुआ की रहने वाली 9 साल की बच्ची सोमवार की शाम अपनी 8 साल की सहेली के साथ गांव के ही दुकान पर समान लेने गई थी। जिसके बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला तो रात 12 बजे के आसपास यमुनापार थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी, मगर कोई सुराग नहीं लगा।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।

सहेली के मामा पर वारदात को अंजाम देने का शक

गांव के लोगों से पता चला की बच्ची अपनी सहेली के मामा के साथ आखिरी बार देखी गई थी। मामा छाता इलाके के रहने वाला बनवारी है। बनवारी के बारें में पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वह अपनी भांजी को तो अपने गांव छाता में ही रात को छोड़कर फरार हो गया। मगर लापता बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने सुबह जब दोबारा बच्ची को तलाशने का अभियान शुरू किया तो गांव के पास ही खेत में उसका लहूलुहान शव मिला।

पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की झड़प।

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शव के मिलने की जानकारी परिवारीजन बदहवाश हो गए। वे तत्काल खेत पहुंचकर बच्ची की शिनाख्त की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और मांग की पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें। इस दरिदंगी भरे गुनाह की सख्त सजा मिलनी चाहिए।

रोते बिलखते परिजन।

पैनल से होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी की निगरानी में कराए जाने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मथुरा गांव में गांव के बाहर बच्ची का शव मिलने के बाद उमड़ी भीड़।


कोई टिप्पणी नहीं:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages