Hindi News Updates 24*7

This Blog is about Hindi News Upddates . If you intrested to get updates with hindi news , so plz subscribe us .

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 29 जून 2020

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े मछली कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद

पुलिस की टीम ने सोमवार को छावनी स्थित एक मकान पर छापेमारी कर मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के शहर के बड़े मछली व्यवसायी मोहम्मद सलीम समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन तीनों पर मछली की कालाबाजारी और अवैध वसूली का आरोप है। पुलिस ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित मछलियों कीकई प्रजातियों काअवैधव्यवसाय यहां से किया जाता है। इसके बाद एएसपी/ सीओ कैंट मोहम्मद मुश्ताक, सीओ चेतगंज अनिल कुमार नेमत्स्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम के साथ मकान पर छापा मारा। यह मकान सलीम ने लीज पर लिया था। मकान के पीछे छोटा सा तालाब भी मिला है, जहां प्रतिबंधित मछलियां रखी जाती हैं।

पुलिस ने प्रतिबंधित मछलियां व अंडे बरामद किए हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सलीम पिछले 20 सालों से दबंगई के बल पर अवैध कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही सलीम प्रतिबंधित मछलियों का भी व्यापार करता है। सिर्फ इतना ही नहीं सलीम मछली मार्केट मण्डियों से प्रति किलो की वसूली भी करता है। इसके अलावा एक अंडे कीफैक्ट्री भी मिली है।दो लाख का माल बरामद हुआ है। यह कारोबार बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। सलीम के पूरे नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सलीम (सफेद शर्ट में) व दो अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJgN5G

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages