Hindi News Updates 24*7

This Blog is about Hindi News Upddates . If you intrested to get updates with hindi news , so plz subscribe us .

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 अगस्त 2020

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार, 25 हजार केस के साथ यहां का साओ पाउलो सबसे प्रभावित राज्य; दुनिया में अब तक 1.93 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 98 लाख 3 हजार 3 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार 568 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 29 हजार 568 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील में शनिवार को 905 लोगों की मौत हुई और 49 हजार 970 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया।

यहां पर अब क 30 लाख 12 हजार 412 संक्रमित मिले हैं। 25 हजार मौतों और 6 लाख से ज्यादा मामलों के साथ यहां का साओ पाउलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 51,49,723 1,65,070 26,38,470
ब्राजील 30,13,369 1,00,543 20,94,293
भारत 21,52,020 43,453 14,79,804
रूस 8,82,347 14,854 6,90,207
साउथ अफ्रीका 5,53,188 10,210 4,04,568
मैक्सिको 4,75,902 52,006 3,18,638
पेरू 4,71,012 20,844 3,19,171
चिली 3,71,023 10,011 3,44,133
स्पेन 3,61,442 28,503 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,76,870 12,540 2,04,591

मैक्सिको: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के करीब

मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6495 नए मामले सामने आए और 695 मौतें हुईं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख 75 हजार 902 हो गई है। अब तक यहां 52 हजार 06 संक्रमित मिले हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, मैक्सिको संक्रमण के मामले दुनिया में छठे नंबर और मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसके बावजूद यहां के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा है देश में रोजगार बढ़ रहे हैं। अगस्त में 15 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक कब्रिस्तान में एक दूसरे को संभालने की कोशिश करता एक मृतक का परिवार।

अमेरिका: हर 6 में से एक व्यक्ति संक्रमित
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में हर 6 लोगों में से एक संक्रमित है। यहां पर 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं जोकि दुनिया में संक्रमण से हुई मौतों का एक चौथाई हिस्सा है। 5 लाख 45 हजार से ज्यादा मामलों के साथ यहां का कैलिफोर्निया राज्य सबसे प्रभावित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को महामारी की वजह से नुकसान उठा रहे अमेरिकी लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष राहत पैकेज पर साइन किए।

अमेरिका के जॉर्जिया की एक सड़क से गुजरते लोग। अब भी यहां कई लोग मास्क लगाने में लापरवाही करते नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया: न्यू साउथ वेल्स में नई पाबंदियां
ऑस्ट्रेलिया ने अपने न्यू साउथ वेल्स राज्य में यात्रा से जुड़ी नई पाबंदियां लगाई हैं। यहां पर बीते महीने नए मामले आने के साथ पहले ही सख्त नियम लागू थे। अब न्यू साउथ वेल्स में पड़ोसी राज्य विक्टोरिया से लौटे जाने वाले सभी लोगों को दो हफ्ते तक होटल में क्वारैंटाइन किया जाएगा। सिर्फ घरेलू उड़ानों के जरिए ही विक्टोरिया के लोग न्यू साउथ वेल्स आएंगे। सरकार ने इन दोनों राज्यों के बीच बॉर्डर सील करने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य स्थित एक कब्रिस्तान में शनिवार को कब्र तैयार करने में जुटे कर्मचारी। यह अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे प्रभावित देश है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages